18 अक्टुबर 2022
रायपुर. राजधानी के पुलिस लाइन में स्थित बैरक की दूसरे माले से गिरकर हवलदार की देर रात मौत हो गई. बताया जा रहा है कि विजय खलखो CAF की 2 nd बटालियन की A कंपनी में पदस्थ था. सूचना मिलने के बाद कोतवाली थाना पुलिस समेत आलाधिकारी मौके पर पहुंचे.
लदार विजय खलखो बटालियन के कंपनी कैंप में बनी बैरक के ए ब्लॉक में रहता था, जहां देर रात दूसरे माले से गिरने की आवाज से साथी पुलिसकर्मियों ने देखा तो नीचे हवलदार विजय खलखो की खून से लथपथ लाश पड़ी हुई थी. बताया जा रहा है कि जशपुर निवासी हवालदार विजय खलखो कुछ दिनों से बीमारी के चलते परेशान चल रहा था.