18 अक्टुबर 2022
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ तुलसी मानस प्रतिष्ठान की जिला इकाई (राजनंादगांव) की बैठक रविवार को मां पाताल भैरवी के प्रांगण में हुई। प्रांतीय पदाधिकारियों की मजबूती देने और इस संस्थान से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोडऩे पर जोर दिया गया। बैठक के बाद जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। सर्वसम्मति से पोषण शुक्ला (अधिवक्ता) को प्रतिष्ठान के जिलाध्यक्ष की तीसरी बार कमान सौंपी गई जबकि लक्ष्मण साहू को महासचिव एवं सबेरा संकेत के सहसंपादक ईश्वर साहू को जिला मीडिया संयोजक बनाया गया है। तुलसी मानस प्रतिष्ठान के प्रांतीय अध्यक्ष गोपाल वर्मा एवं जिला संरक्षक कुलबीर छाबड़ा की विशेष उपस्थिति में प्रतिष्ठान की बैठक हुई। बैठक में प्रांतीय प्रतिनिधियों ने अपने-अपने विचार रखे और प्रतिष्ठान को मजबूत करने की बात कहीं। प्रतिष्ठान के खुद का भवन के लिए भी विचार-विमर्श किया गया। प्रतिष्ठान व मानस मंडलियों से 100 से ज्यादा प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इन सबकी मौजूदगी मेें जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। प्रतिष्ठान से जुड़ी पुष्पा सिन्हा ने अध्यक्ष पद हेतु पोषण शुक्ला के नाम का प्रस्ताव देखा, जिस पर सभी ने अपनी सहमति जताई। शुक्ला का कार्यकाल शानदार रहा इसलिए उनके नाम पर आम सहमति बनी। जिलाध्यक्ष शुक्ला ने सभी ब्लाक अध्यक्षों की सहमति से अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया।
संरक्षक मंडल मेें कुलबीर छाबड़ा (शहर कांग्रेस अध्यक्ष), सुभाष यादव, पं. राजेन्द्र शर्मा, राजेश स्वर्णकार व पं. विनोद तिवारी है। अध्यक्ष पोषण शुक्ला (अधिवक्ता) उपाध्यक्ष पं. सतानंद दुबे, डॉ. आलोक भट्टाचार्य, सुश्री संध्या पांडेय, भूपेन्द्र वैष्णव, कोषाध्यक्ष श्रीमती पुष्पा सिन्हा, महामंत्री, लक्ष्मण साहू, सचिव - पी. राघव व प्रवीण कौशिक, कमल निर्मलकर, सहसचिव - गोपाल राम साहू, टेकराम निर्मलकर व लक्ष्मीकांत शर्मा, संगठन मंत्री - तामेश्वर साहू, समन्वयक श्रीमती अंजू शर्मा, प्रवक्ता (मीडिया प्रभारी) ईश्वर साहू (सबेरा संकेत) है। कार्यकारिणी में - गोपाल दास अचिन्त्य, मूलचंद यादव, केवल राम सिन्हा, श्रीमती फुलेश्वरी साहू, विष्णु कश्यप (स्वर धारा), नंदकिशोर साव, देवेन्द्र हिरवानी, पुनारद निर्मलकर, हेमलाल वर्मा, गोवर्धन राजपूत, प्रमोद वैष्णव, हरबचन श्रीवास, नूतन हिरवानी, लेखराम पिस्दा, कन्हैया चौधरी, शंकर साहू, केशव सेन, सुश्री अस्टोरिया वर्मा, के. के. खरशान, प्रकाश हिरवानी, रामलाल चंद्रवंशी है।
शपथ दिलाई, जताया आभार
तुलसी मानस प्रतिष्ठान के अध्यक्ष पोषण शुक्ला नई कार्यकारिणी पुनर्गठन में विशेष आभार संरक्षक कुलबीर छाबड़ा का दिया जिनके सहयोग से इतना बड़ा आयोजन हुआ। शुक्ला ने प्रांतीय अध्यक्ष गोपाल राम वर्मा, प्रांतीय महामंत्री पुरूषोत्तम राजपूत, गुमान साहू, राम खिलावन दुबे, चिंता हरण पटेल, मनक भंडारी, के. एल. साहू, अर्जुन दास साहू, राजेन्द्र तिवारी व गजेन्द्र हरिहारनो के प्रति आभार जताया है। वर्मा ने सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई।