16 अक्टुबर 2022
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ राजस्व निरीक्षक संघ जिला कार्यकारिणी राजनांदगांव के गठन बुधवार 12 अक्टूबर 2022 तहसील कार्यालय राजनांदगांव में किया गया है। इस अवसर पर पुरूषोत्तम धु्रव को छत्तीसगढ़ राजस्व निरीक्षक संघ जिला राजनांदगांव के जिला अध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह जेन्द्र प्रसाद गुप्ता को संरक्षक, आनंदी राम रावटे को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, चन्द्रहास भंडारी को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, केदारनाथ शांडिल्य को सचिव, भारत सिंह सिवना को सहसचिव, हरीश कश्यप को कोषाध्यक्ष, सैय्यद इलियास कादरी को संगठन सचिव, भारत जायसवाल को प्रचार सचिव बनाया गया है। इसी प्रकार रूपेश कुमार साहू, शिवेन्द्र मिश्रा, प्रकाश सहारे, बीरूराम नेताम, दिलीप देहारे, श्रीमती प्रीति चिर्वतकर, श्रीमती डोमन शर्मा कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए हैं।