राजनांदगांव 13 अक्टूबर 2022।
अध्यक्ष राज्य वित्त आयोग छत्तीसगढ़ सरजियस मिंज 14 अक्टूबर 2022 को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेगें। मिंज स्थानीय निकायों की आर्थिक समीक्षा तथा स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों से चर्चा करेंगे। पंचायती राज संस्थाओं एवं शहरी स्थानीय निकायों के लिये अनुशंसाएं देने हेतु चतुर्थ राज्य वित्त आयोग का गठन किया गया है। आयोग द्वारा 2025 से 2030 की अवधि के लिए अपनी अनुशंसाएं दी जायेंगी। मिंज अपने प्रवास के दौरान आयोग द्वारा राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी एवं खैरागढ़- छुईखदान-गंडई जिलों के पंचायती राज के चयनित प्रतिनिधियों के साथ चर्चा करेंगे। बैठक शामिल होने वाले पदाधिकारी जिला प्रशासन के माध्यम से लिखित में आयोग को सुझाव दे सकते हैं। साथ ही आयोग द्वारा ग्राम पंचायत से आय-व्यय की जानकारी प्राप्त करने हेतु सॉफ्टवेयर तथा मोबाईल एप तैयार करवाया गया है। ग्राम पंचायत सचिवों को प्रश्नावली की जानकारी देने कहा गया है।