अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मी हड़ताल अवधि वेतन को लेकर मांग

त्वरित खबरें/ रिर्पोटिंग निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ मार्केटिंग हेड त्वरित खबरें अखबार

राजनांदगांव/ खौरागढ़/ 

2018 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के घोषणा पत्र में अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारियों को पूर्ण कालीन नियमितीकरण करने का वादा छत्तीसगढ़ मे कांग्रेस सरकार द्वारा किया गया था लेकिन यह सिर्फ एक आश्वासन ही था, जैसे ही छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार सत्ता में आई नियमितीकरण का वादा बिल्कुल भूल गई सत्ता में आने के लिए  कांग्रेस की सरकार ने बड़े बड़े वादे किए कि सत्ता में सरकार बनते ही निम्न वर्ग के कर्मचारियों को तत्काल ही अंशकालीन से पूर्ण कालीन नियमितीकरण किया जाएगा  जिसे सरकार पूर्ण तरीके से भूल गई सरकार के इसी वादे को याद दिलाते हुए राजनांदगांव के ऊर्जा पार्क में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव बाबा ने जन घोषणा में लिख कर दिया कि जल्द ही उनको पूर्ण नियमितीकरण किया जाएगा और इसकी सूचना जल्द ही मुख्यमंत्री बघेल  को दिया जाएगा पर ऐसा कुछ भी नहीं हुआ खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में विकास उपाध्याय संसदीय सचिव गिरीश देवांगन , सन्नी  अग्रवाल द्वारा कहा गया कि खैरागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस की जीत होती है तो 1 मई मजदूर दिवस के अवसर पर स्कूल सफाई कर्मचारियों को पूर्ण कालीन नियमितीकरण की मांग को मुख्यमंत्री बघेल से इसकी घोषणा करवाएंगे खैरागढ़ छुई खदान  की जनता ने इन सभी बातों को मानकर साथ ही जो स्कूल सफाई कर्मचारी है सभी तन मन धन से कांग्रेस की सत्ता को लाने के लिए जुट गई l व उनकी एकजूटता का रंग लाई, खैरागढ़ क्षेत्र में भी कांग्रेस की सत्ता हासिल हुई जनता ने तो अपना वादा पूरा किया लेकिन सत्ते में आने वाली सरकार कांग्रेस ने जनता से किया हुआ वादा बिल्कुल भूल गई जिसका भुगतान सभी जनता एवं स्कूल में सफाई कर्मचारी का कार्य कर रहे कर्मचारियों को हो रही है सफाई कर्मचारियों द्वारा पूर्ण कालीन हड़ताल भी किया गया लेकिन उन्हें आश्वासन दिया गया कि जल्द ही आपका वेतन व आप लोगों को पूर्ण  नियमितीकरण किया जाएगा लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है आज भी सफाई कर्मचारी अपनी मांग को लेकर दर-दर भटक रहे हैं, छत्तीसगढ़ के समस्त स्कूलों में कार्यरत अंशकालीन सफाई कर्मचारियों द्वारा हड़ताल किया गया था दिनांक 3 अगस्त 2022 को बैठक उपरांत हड़ताल स्थगित कर दी गई थी संघ द्वारा दिनांक 3 अगस्त 2022 से  अवधि को शुन्य घोषित करते हुए मानदेय प्रदान करने की मांग पत्र के द्वारा सूचना दिया गया था जिस पर उन्हें आश्वासन दिया गया था की हड़ताल अवधि दिनांक 3/7 /2022 से दिनांक 3/8/2022 तक की अवधि का निराकरण कर वेतन मानदेय पूर्ण किया जाएगा जिस पर अभी भी किसी तरह का संतोषजनक आदेश प्राप्त नहीं हुआ अपने इन सभी मांगों को लेकर सफाई कर्मचारी इधर उधर भटक रहे हैं सामने दीपावली का त्यौहार है जिससे उन्हें यह चिंता सता रही है कि कार्य करने के उपरांत भी वेतन सही समय पर नहीं मिला तो वे इतना बड़ा त्यौहार अपने परिवार के कैसे मनाएंगे परिवार को  किसी भी तरह की सुविधा नही दे पाएंगे l उन्हें परिवार के सामने  लज्जित महसूस होना पड़ेगा ऐसा सोचकर वे चिंता में हैं l इन सभी कार्य की जानकारी तुला राम देवांगन ब्लॉक अध्यक्ष जिला खैरागढ़ सचिव ब्लॉक खैरागढ़ मन्नू सिन्हा अध्यक्ष ब्लॉक छुई खदान गुणेश वर्मा सचिव ब्लॉक छुई खदान धर्म लाल मिर्चे द्वारा पत्र अपने क्षेत्र के संसदीय सांसद को मांग को लेकर ज्ञापन दिया गया है अब देखना यह है कि छत्तीसगढ़ सरकार जिन्होंने सत्ता पर आने के लिए जनता से व कर्मचारियों से आनेका एक वादे किए थे अब वादा पूरा करने का समय आया है तो इतना समय क्यों लगाया जा रहा है क्या सफाई कर्मचारियों की मांग पूरी होगी यह तो अब आने वाला समय ही बताएगा l 


अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मी हड़ताल अवधि वेतन को लेकर मांग