नगर निगम के जन चौपाल में आज 10 आवेदन प्राप्त, 3 हुआ निराकृत

त्वरित खबरे :

राजनंादगांव 28 सितम्बर।

 नागरिकों की समस्या के निराकरण के लिये जिलाधीश के निर्देश पर सभी विभागों मंे प्रत्येक मंगलवार को दोपहर 1ः30 बजे से 2ः30 बजे तक जन चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। इसी कडी में आज मंगलवार दोपहर 1ः30 बजे नगर निगम सभागृह में आयोजित जन चौपाल में नगर निगम के उपायुक्त श्री सुदेश कुमार सिंह सहित विभागीय प्रमुख नागरिकों की समस्या से अवगत हुये। आज के जन चौपाल में 10 आवेदन प्राप्त हुये, जिसमें 3 आवेदन का त्वरित निराकरण किया गया।

उपायुक्त  सिंह ने बताया कि नागरिकों की समस्या से रूबरू होने, उसका निराकरण करने एवं नागरिकोें को शासन की योजना का लाभ देने जिलाधीश  डी.सिंह के निर्देश पर इस मंगलवार भी नगर निगम के सभागृह में दोपहर 1ः30 बजे से 2ः30 बजे तक जन चौपाल लगाया गया। जिसमें 10 आवेदन प्राप्त हुये जिनमें राशन कार्ड बनाने, नाम जोडने व विलोपित संबंधी 5 आवेदन प्राप्त हुये तथा जाति प्रमाण पत्र, विद्युत तार, प्रधानमंत्री आवास, अतिक्रमण, नल में पानी कम आने संबंधी 05 आवेदन प्राप्त हुये जिनमें से राशन कार्ड बनाने, नाम जोडने व विलोपित संबंधी 3 आवेदनोें का त्वरित निराकरण किया गया, शेष आवेदनो का भी अतिशीघ्र निराकरण किया जावेगा। जन चौपाल का प्रमुख उद्देश्य नागरिकों की समस्या का त्वरित निराकरण करना है। चौपाल में आये आवेदनोें का उचित समाधान किया जायेगा ताकि उन्हें शासन की योजना का अधिक से अधिक लाभ मिल सके। जन चौपाल में कार्यपालन अभियंता  यू.के.रामटेके, समाज कल्याण अधिकारी  भूपेन्द्र वाडेकर,सहायक अभियंता  दीपक अग्रवाल, प्र.सहायक अभियंता  प्रणय मेश्राम व  संदीप तिवारी, प्र.स्वास्थ्य अधिकारी  राजेश मिश्रा, प्र.कार्यालय अधीक्षक  अशोक चौबे सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।