की जा रही है तहकीकात त्योहारों से पहले :

त्वरित खबरे :

22 सितंबर 2022

बिलासपुर. आगामी त्योहारों और कानून व्यवस्था के मद्देनजर आपराधिक और असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देने के लिए बुधवार को एसएसपी पारुल माथुर के नेतृत्व में विशेष अभियान के तहत रात 10:30 बजे से फ्लैग मार्च निकाला गया. इस दौरान शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर भ्रमण किया गया. इस अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन, नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली , उप पुलिस अधीक्षक यातायात और शहर के सभी थाना प्रभारीगण ,थाना के स्टाफ और उनकी पेट्रोलिंग टीम शामिल हुई.

कार से मिले 20 लाख रुपये

अभियान के दौरान मैग्नेटो के सामने एक इनोवा कार में से 20 लाख रुपये कैश पाया गया. पूछताछ के दौरान गाड़ी किंशुक अग्रवाल, पिता ओमप्रकाश अग्रवाल, क्रांति नगर तारबहार की पाई गई. पुलिस कैश बरामद कर मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में दयालबंद चौक के पास एक टाटा जेस्ट कार की तलाशी ली गई. जिसमें गाड़ी के मालिक रबदीप सिंह, निवासी राजकिशोर नगर और एक युवती साथ में पाए गए. जिनके कब्जे से बेस बॉल एक पिस्टल जब्त किया गया है. मामले में पूछताछ कर थाना सिटी कोतवाली में कार्रवाई की जा रही है.