गडबो नवा छत्तीसगढ़ के सपने दिखाने वाले कांग्रेस सरकार पूरी तरह फेल हो चुका है

त्वरित खबरे :

22 सितबंर 2022

 राजनांदगांव जिला भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष व पार्षद दल के प्रवक्ता शिव वर्मा ने कहा कि किसानों के दुख दर्द को सुनने वा निराकरण करने के लिए शासन प्रशासन के पास समय नही है। छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहां जाता है। जहां पर किसानो में मुस्कान कहीं नहीं दिखाई दे रहे हैं।

शिव  वर्मा ने आगे कहा कि भूपेश सरकार के पूरे कार्यकाल में किसान दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है आज पूरे प्रदेश का किसान खाद के लिए भटक रहा है बीज के लिए भटक रहा या तो पेमेंट के लिए भटक रहा है बोनस के लिए भटक रहा है यह सरकार किसानों को अपने पूरे कार्यकाल में परेशान कर डाली है। गडबो नवा छत्तीसगढ़ के सपने दिखाने वाले कांग्रेस सरकार पूरी तरह फेल हो चुका है। किसानों को 2 साल का बोनस सिर्फ छलावा है जन घोषणा पत्र में किसानों को 2 साल का बोनस देने का वादा किया था आज वह पूरी तरह झूठ साबित हो रहा है। प्रदेश में किसानों की हालत सबसे अधिक खराब है। किसान कैसे करे सरकार पर विश्वास कांग्रेस का जन घोषणापत्र सिर्फ छलावा है। घोषणा पत्र से प्रदेश की जनता को लाभ नहीं मिला वर्मा ने कहा कि प्रदेश में किसानों की हालत खराब है। दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी अपने मांग को लेकर भी लगातार संघर्ष कर रहे हैं फिर भी सरकार मूकदर्शक बने हुए हैं।