20 सितबंर 2022
राजनांदगांव। पुष्प नक्षत्र के अवसर पर मंगलवार 20 सितम्बर 2022 को नि:शुल्क स्वर्ण प्राशन शिविर का आयोजन मां पंचगव्य चिकित्सा सेवा एवं गौरक्षा अनुसंधान केंद्र बसंतपुर महामाया चौक राजनांदगांव में किया गया है। शिविर में 0 से 12 वर्ष तक के बच्चों को नि:शुल्क स्वर्णप्राशन पिलाया जाएगा। अभिभावक सुबह 9 बजे से संध्या 4 बजे तक शिविर में उपस्थित होकर अपने बच्चों को नि:शुल्क स्वर्णप्राशन का लाभ दिया सकते है।
स्वर्णप्राशन पुष्यनक्षत्र में ही उत्तम प्रकार की औषधियों के चयन से ही बनता है। पुष्यनक्षत्र में स्वर्ण और औषधि पर नक्षत्र का एक विशेष प्रभाव रहता है। स्वर्णप्राशन से बच्चों में रोगप्रतिरोधक क्षमता बढऩे से वायरल और बेक्टेरियल इंफेक्शन से बचाया जा सकता है। यह स्मरण शक्ति बढ़ाने के साथ ही बच्चों की पाचन शक्ति भी बढ़ाता है। जिससे बच्चे पुष्ट और बलवान बनते है और यह त्वचा को भी निखारता है। प्रत्येक माह के पुष्य नक्षत्र के दिन अपने बच्चों को स्वर्ण प्राशन जरूर पिलाएं।