राजनांदगांव 15 सितम्बर 2022।
जिला पंचायत सामान्य प्रशासन समिति की बैठक 23 सितम्बर को आयोजित की गई है। बैठक जिला पंचायत के सभाकक्ष में दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों एवं प्रोटोकाल का पालन करते हुए साधारण सभा की बैठक आयोजित की जाएगी।