राजनांदगांव 9 सितम्बर 2022।
नगर विकास की कडी में नगर निगम द्वारा मूलभूत सुविधा रोड नाली के अलावा सामुदायिक भवन, उद्यान, मुक्तिधाम उन्नयन, तालाब सौदर्यीकरण कार्य कराया जा रहा है। इसी कडी में आज महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने वार्ड नं. 30 भाजपा कार्यालय के समीप महापौर निधि अंतर्गत 1.50 लाख रूपये की लागत से चबुतरा निर्माण तथा पी.एच.ई. आफिस के पास पार्षद निधि अंतर्गत 3.50 लाख रूपये की लागत सामुदायिक निर्माण कार्य का भूमिपूजन पूजा अर्चना कर श्रीफल फोड कर किया। इस अवसर पर महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य मधुकर वंजारी, संतोष पिल्ले, विनय झा, भागचंद साहू, श्रीमती दुलारी बाई साहू, वार्ड नं. 30 के पार्षद व जिला योजना संमिति के सदस्य अमीन हुड्डा, पार्षद श्रीमती पूर्णिमा नांगदेवे, नामांकित पार्षद प्रभात गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम के प्रारंभ में वार्ड के सर्वश्री मनोज शुक्ला, रमेश पटेल, भरत कतरानी, नितीन सिंह भाटी, अतुल अग्रवाल, निलेश श्रीवास्तव, नीजार हुड्डा, मिथलेश जैन ने अतिथियों का पुष्प गुच्छ से आत्मीय स्वागत किया। स्वागत पश्चात अतिथियों द्वारा चबुतरा निर्माण व सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का पूजा अर्चना कर, श्रीफल फोड कर भूमिपूजन किया गया।
कार्यक्रम में महापौर श्रीमती हेमा देशमुख ने कहा कि नगर निगम द्वारा मूलभूत सुविधा रोड नाली निर्माण सहित राज्य प्रवर्तित योजनांतर्गत सामुदायिक भवन,मुक्तिधाम उन्नयन, तालाब सौदर्यीकरण, उद्यान निर्माण कार्यो के लिये शासन द्वारा स्वीकृत राशि से सभी वार्डो में विकास कार्य कराये जा रहे है, इसी कडी में आज महापौर निधि अंतर्गत वार्ड नं. 30 में चबुतरा निर्माण व पार्षद निधि अंतर्गत सामुदायिक भवन निर्माण के लिये आज भूमिपूजन किया गया, उक्त निर्माण कार्य प्रांरभ कर गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण कराया जायेगा ताकि वार्ड वासियों को इसका लाभ मिल सके। इस अवसर पर उप अभियंता अनुप पांडे सहित वार्डवासी उपस्थित थे।