राजनांदगांव 21 अगस्त 2002।
विद्यार्थियों को अंग्रेजी माध्यम से उच्च शिक्षा प्राप्त करने छत्तीसगढ़ में सरकारी अंग्रेजी माध्यम कालेज खोलने के निर्णय का स्वागत करते हुये महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी का आभार व्यक्त किया है।
महापौर श्रीमती देशमुख ने कहा कि संवेदनशील मुख्यमंत्री माननीय बघेल जी ने शिक्षा के स्तर मंे सुधार करने कमजोर तबके एवं मध्यम वर्गीय परिवार के बच्चों के लिये छत्तीसगढ़ में अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले जिससे गरीब विद्यार्थी भी अब निजी स्कूल की तरह इंग्लिश मिडियम स्कूल में पढ़ाई कर रहे है। इसी कडी में अब उनके द्वारा आत्मानंद इंग्लिश मिडियम आदर्श कालेज खोलने का ऐतेहासिक निर्णय लिया गया है। जिससे उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले युवा विद्यार्थियों को प्रदेश से बाहर नहीं जाना पडेगा, क्योकि गरीब विद्यार्थी पढाई में अच्छा हो के भी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उच्च शिक्षा प्राप्त नहीे कर सकते थे, अब वे विद्यार्थी अपने प्रदेश में ही अंग्रेेजी माध्यम से उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपना भविष्य सवारेगे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का निर्णय लेकर मुख्यमंत्री जी युवाओं को पढ़ा लिखाकर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रहे है। मुख्यमंत्री जी प्रदेश के सभी वर्गो के हितों ध्यान में रखकर कार्य कर रहे है। उन्होंने निम्न तबके के लोगों के लिये अच्छी सोच रखने वाले संवेदनशील मुख्यमंत्री का पुनः हृदय से आभार व्यक्त किया है।