ग्राम पंचायत रतनभाट में फहराया जाएगा 51 फीट तिरंगा

त्वरित खबरे :

राजनांदगांव 03 अगस्त 2022। 

जिले के डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम रतनभाट में 13 अगस्त को 51 फीट का तिरंगा फहराया जाएगा। ग्रामवासियों ने आज कलेक्टर से भेंट कर उन्हें ध्वजारोहण के लिए आमंत्रित किया। कलेक्टर ने ग्रामवासियों के आमंत्रण को स्वीकार करते हुए ध्वजारोहण कार्यक्रम में सम्मिलित होने अपनी सहमति दी। ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन ग्राम रतनभाट के ग्रामवासियों द्वारा किया जा रहा है। कलेक्टर से भेंट करने आए ग्रामवासियों ने बताया कि 75वीं आजादी का अमृत महोत्सव से प्रेरित होकर 51 फीट तिरंगा ग्राम में फहराने का निर्णय लिया गया है। इस महती कार्य में सभी ग्रामवासियों की सहभागिता है।