जिला स्तरीय कैरम प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

त्वरित खबरे :

राजनांदगांव 02 अगस्त 2022।

संभागीय खेल कैलेंडर सत्र 2022-23 के अंतर्गत जिला स्तरीय कैरम प्रतियोगिता का आयोजन युगांतर पब्लिक स्कूल राजनांदगांव में किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी  आरएल ठाकुर के मार्गदर्शन में आयोजित कैरम प्रतियोगिता में सभी 9 विकासखण्ड से 14,17,19 वर्ग में बालक-बालिका शामिल हुए।

प्रतियोगिता शुभारंभ संस्था के प्राचार्य अभिषेक खंडेलवाल, प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती उषा चटर्जी एवं युगांतर पब्लिक स्कूल के खेल अधिकारी  दिनेश प्रताप सिंह द्वारा किया गया। कैरम टूर्नामेंट के संयोजक  राजाराम देवांगन पीटीआई सुरगी द्वारा सुचारू रूप से प्रतियोगिता संपन्न कराया गया। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में नेटबॉल प्रतियोगिता  जानकी शरण कुशवाहा के नेतृत्व में आयोजित हुआ।