विधायक देवेंद्र यादव ने दुर्ग शिवनाथ नदी से देवबलोदा तक कावड़ यात्रा

त्वरित ख़बरें - रिपोर्टिंग निशा बिस्वास छ,ग, मार्केटिंग हेड

भिलाई / जय हनुमान सेवा वाहिनी द्वारा कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 1 अगस्त सोमवार को सुबह 6:00 बजे शिवनाथ नदी से हजारों भक्तों के साथ विधायक देवेंद्र यादव कावड़ यात्रा निकालेंगे एवं शिवनाथ नदी से अपने कांवड़ में जल भरकर पैदल यात्रा करते हुए महादेव की जयकारा लगाते हुए देवबलोदा मंदिर पहुंचेंगे |


 देवबलोदा के पुरातात्विक शिव मंदिर कई वर्ष पुराने शिवलिंग का जल अभिषेक करेंगे एवं अपनी यात्रा को विश्राम देंगे तत्पश्चात भव्य पूजा आरती महामृत्युंजय जाप आदि आयोजन कार्यक्रम रखा गया है  | सेवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने बताया कि या आयोजन पूर्ण रूप से धार्मिक आयोजन होगा जो आपसी भाईचारा एकता प्रेम का संदेश होगा पूरे भक्ति भाव से भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की जाएगी इस अवसर के सभी साक्षी लाभार्थी होंगे इस कावड़ यात्रा में देश के दिग्गज नेता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडे राम जन्मोत्सव समिति के संयोजक संरक्षक सहित पदाधिकारी दुर्ग जिला के सांसद विजय बघेल, राज्यसभा सांसद सरोज पांडे, उनके भाई राकेश पांडे, चारुलता पांडे सहित वैशाली नगर विधायक विद्या रतन भसीन, विधायक देवेंद्र यादव, नीरज पाल सही शहर के बड़े जनप्रतिनिधि समाजसेवी कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, निगम आयुक्त सभी को आमंत्रित किया गया है l 

शिवनाथ नदी में स्नान करके सभी भक्ति नदी तट पर स्थित शिवालय में पूजा-अर्चना करेंगे दूध दही फल फूल बेलपत्र आदि शिव को अर्पित कर भगवान भोलेनाथ की पूजा करेंगे l