छोटे पर्दे की एक्ट्रेस निया शर्मा (Nia Sharma) के लिए साल 2021 बेहद ख़ास है. हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि एक्ट्रेस इस साल फाइनली अपने सपनों के आशियाने यानी अपने खुद के घर में शिफ्ट हो गई हैं.
निया ने अपने घर की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि निया के नए घर का इंटीरियर पूरी तरह से सफ़ेद रंग का है. निया के नए घर से मुंबई की ऊंची-ऊंची बिल्डिंगों का नजारा दिखाई देता है. साथ ही घर में बड़ी-बड़ी हवादार विन्डोज़ भी हैं जो घर के ओवरऑल लुक को कई गुना तक बढ़ा देती हैं.
निया की मानें तो इस सीरियल के ऑफ एयर होने के बाद वो लगभग 9 महीने तक मुंबई जैसे शहर में खाली थीं, एक्ट्रेस की मानें तो वो इस शहर में नई थीं और उनका कोई दोस्त भी नहीं था, ऐसे में 9 महीने के इस समय को एक्ट्रेस ने बेले डांसिंग सीखने में काटा.