पेंड़ो की अवैध कटाई को लेकर महाप्रबंधक को शिकायत

त्वरित खबरे - छत्तीसगढ़ मार्केटिंग हेड रिपोर्टिंग निशा बिश्वास

भिलाई, 3 जून 2022

भिलाई सेक्टर 2 में  बीते कई दिनों से अवैध रूप से पेड़ों की कटाई की जा रही है | इस मामले को लेकर वार्ड के पूर्व पार्षद सीनू ने पहले कलेक्टर से शिकायत की थी,  इसके बाद अब  मुख्य महाप्रबंधक नगर सेवा विभाग भिलाई इस्पात सयंत्र से शिकायत की है|

पूर्व पार्षद  सीनू  ने  शिकायत में कहा है कि सेक्टर 2 में सड़क एवेन्यू बी क्वा नं. 1 ए निवासी शिवकुमार सिंह जो अपने क्वाटर  के पास की  जमीन  पर बाउंड्री  वाल बनाकर कब्जा कर रहा है | जहाँ छोटे बच्चे खेलते थे और इन गर्मी के दिनों में 10 पेंड की कटाई कर दिए है| जिससे पर्यावरण को काफी नुकसान हो रहा है | सीनू ने कहा है कि अवैध रूप से बाउंड्री वाल बनाने वाले और पेंड़ कांटने वाले इस व्यक्ति पर ऐसी कारवाही करे ताकि कोई अन्य व्यक्ति पेंड़ काट न सके | सीनू ने बताया कि इससे पहले भी विकास के  नाम पर कुछ लोग वार्ड में कई पेंड काट दिए है | भरी गर्मी में कई पेंड़ काटा गया है | आम व अन्य पेंड़ों को  कांटे इससे पहले करीब 50 पेंड़ एक साथ काटा गया  था |