वृक्षों की कटाई को रोकने व उन्हें काटने वालों पर सख्त कारवाही

त्वरित खबरे - छत्तीसगढ़ मार्केटिंग हेड रिपोर्टिंग निशा बिश्वास

 भिलाई , 30 मई 2022


भारत का गौरव पर्यावरण की दिशा में कई बार प्रधानमंत्री ट्रॉफी अर्जित किया हुआ भिलाई नगर के अंदर  प्लान्टेशन (वृक्षारोपण )किया गया था , वर्तमान में सेक्टर 2 के  पानी टंकी के बाजु में व  अन्य स्थानों पर सघन वृक्षों को काट दिया गया| बढती भीषण  गर्मी में जो वृक्षों का योगदान है उसे काट कर के बढ़ते तापमान में जनप्रतिनिधियों का नकारात्मक भूमिका निभा रहे है  जानकारी के अनुसार जे निवास राव  वार्ड नं 56 के पूर्व पार्षद ने  आसपास के  लोंगो से पूछा लोंगों ने बताया  कि वर्तमान पार्षद ने कटवाया है जो कि नगर पालिक निगम के वार्ड क्रमांक 56 के अंतर्गत है|  जिन लोंगो  का इन पर हाथ है उन लोंगो पर सख्त कार्यवाही होना चाहिए | 

 स्वस्थ्य जीवन के लिए पर्यावरण का स्वच्छ रहना अनिवार्य है। इसके लिए हमारे आसपास पेड़ पौधों की अधिकता बेहद जरुरी है। वृक्षों की अंधाधूंध कटाई से पर्यावरण पर इसका बुरा असर पड़ने की संभावना तीव्र हो गयी है। जहां एक ओर हरियाली योजना के तहत सरकार द्वारा चंद सिक्कों के खातिर वृक्षों को काटकर हरियाली खत्म की जा रही है। चंद लोग अपनी निजी आर्थिक लाभ के कारण हरे भरे पौधों को भी काटने से बाज नहीं आ रहे हैं। वन विभाग के अधिकारियों क लापरवाही के कारण जिले में वृक्षों की कटाई बदस्तूर जारी है। अधिकारियों द्वारा किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं किये जाने से ऐसे लोगों का हौसला बुलंद होता जा रहा है।

  अंधाधूंध हो रही पेड़ों की कटाई से आने जाने में काफी रोष देखा जा रहा है। अगर समय रहते पेड़ों की कटाई पर रोक नहीं लगायी गयी तो वनों के अस्तित्व पर खतरा उत्पन्न हो जाएगा। वृक्षों के इस अंधाधूंध कटाई से जहां एक ओर वातावरण गर्म हो रहा है वहीं प्रदूषण के कारण लोगों को श्वास, आंख,फेफड़ा एंव अन्य बीमारियों से ग्रसित होना पड़ रहा