खुद के पैसे से सड़क बनवा रहा जैन समाज राजनांदगांव

त्वरीत खबरे /सड़क निर्माण का भूमिपूजन;

गौरव पथ से जैन भवन तक शासकीय चिकित्सालय के पास रिक्त शासकीय भूमि में जैन समाज खुद के पैसे से सड़क का निर्माण करवा रहा है। समाज की ओर से इसके लिए नगर निगम में आवेदन किया गया था। निगम की ओर से इसकी स्वीकृति दी गई। इस सड़क के बन जाने से जैन समाज के सामाजिक भवन तक आने-जाने में परेशानी नहीं होगी।

महापौर हेमा देशमुख ने सड़क निर्माण का भूमिपूजन किया और कहा कि समाज की यह पहल सराहनीय है। सड़क बन जाने से जैन समाज के लोगों को सामाजिक भवन आने-जाने में सुविधा होने के साथ ही शासकीय चिकित्सालय के क्वार्टर में निवासरत डॉक्टरों व अन्य कर्मचारियों को भी आवागमन में सुविधा होगी। इस अवसर पर लोककर्म विभाग के प्रभारी सदस्य मधुकर वंजारी, वार्ड पार्षद शरद पटेल, नामांकित पार्षद प्रभात गुप्ता, जीतेन्द्र शर्मा आदि उपस्थित थे।