भिलाई, 28 मई 2022
फार्मेसी फर्स्ट समेटर की छात्रा ने गर्ल्स हास्टल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण अज्ञात है। पुलगांव पुलिस जांच में जुटी है। छात्रा नारायणपुर की रहने वाली थी।
दुर्ग के एक निजी कालेज में पढ़ाई कर रही थी।
मृत छात्रा का नाम यामिनी राजपूत (21) बताया गया है। पुलगांव पुलिस के मुताबिक शुक्रवार की सुबह यामिनी की लाश गर्ल्स हास्टल के कमरे में फांसी पर लटकी मिली। घटना से पूरे हास्टल में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मौका मुआयना किया।
परिस्थित जन्य साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला। इसलिए पुलिस आत्महत्या का कारण अज्ञात मान रही है। पुलिस मर्ग कायम कर कर लिया है। पुलिस छात्रा के साथ पढ़ने वाले छात्र छात्राओं का बयान ले रही है।
वहीं हास्टल में रहने वाली अन्य लड़कियों से भी पूछताछ की जा रही है।पुलगांव थाना प्रभारी प्रदीप शोरी ने बताया कि शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि गर्ल्स हास्टल में रहने वाली यामिनी राजपूत ने कमरे में चुनरी का फंदा बनाकर पंखे के सहारे फांसी ली है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पंखे से नीचे उतारा। मौके का बारीकी से निरीक्षण किया गया। किसी तरह का सुसाइड नोटस नहीं मिला। पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लगा रही है।