छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 56 अफसरों का किया तबादला ,जगदलपुर और धमतरी के निगम आयुक्त बदले गए

त्वरित खबरे

रायपुर 24 मई 2022

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 56 अफसरों का तबादला कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी दो अलग-अलग आदेशों में इन अफसरों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। सूची में शामिल ज्यादातर नाम नगर निगमों के आयुक्त, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और जिलों के संयुक्त, अपर और डिप्टी कलेक्टर रैंक के अफसरों के हैं।

 

आदेश के मुताबिक प्रेम कुमार पटेल को जगदलपुर नगर निगम के आयुक्त पद से हटाकर नवा रायपुर विकास प्राधिकरण का महाप्रबंधक बनाया गया है। जगदलपुर में उनकी जगह दिनेश कुमार नाग को आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। 2014 बैच के नाग अभी तक बस्तर जिले में संयुक्त कलेक्टर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। धमतरी नगर निगम से 2015 बैच के मनीष मिश्रा का तबादला रायगढ़ में संयुक्त कलेक्टर के पद पर कर दिया गया है। उनकी जगह पर 2015 बैच के ही विनय कुमार पोयाम को धमतरी नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है। पोयाम अभी तक दुर्ग जिले में संयुक्त कलेक्टर थे।