भिलाई 9 घंटे पहले
प्रवर अधीक्षक डाकघर दुर्ग संभाग, सिविक सेंटर द्वारा डाक सेवाओं से संबंधित ग्राहकों की शिकायतों पर प्रत्यक्ष परिचर्चा करके उनका समाधान करने के लिए संभागीय स्तर पर डाक अदालत का आयोजन 19 मई को किया जाएगा। यह डाक अदालत गुरुवार सुबह 11 बजे से शुरू होगी।
इसमें उपभोक्ता डाक सेवाओं से संबंधित सभी शिकायतें जैसे डाक वस्तुओं का वितरण, काउंटर सेवाएं, लघुबचत योजनाएं, रजिस्ट्री, मनीआर्डर, वीपी पार्सल, एक्सप्रेस पार्सल, स्पीड पोस्ट, डाक जीवन बीमा से संबंधित शिकायतें, समाधान के लिए रख सकेंगे। उपभोक्ता अपनी शिकायतें यदि कोई हो तो प्रकरण के पूर्ण विवरण सहित प्रवर अधीक्षक डाकघर दुर्ग संभाग सिविक सेंटर में 17 मई को शाम 5 बजे तक प्रस्तुत कर सकते हैं।