4 मालगाड़ियों को जोड़कर बनाई सुपर शेषनाग ट्रेन, 237 वैगन में 13500 टन कोयला लाद कोरबा से नागपुर गई

त्वरित खबरे

भाटापारा 17 मई  2022

कोयले की सप्लाई बाधित न हो इसलिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने सोमवार को 4 मालगाड़ियों को जोड़कर शेषनाग ट्रेन बनाई है, जिसमें 13500 टन कोयला लदा है। यह ट्रेन कोरबा से रवाना होकर रायपुर, भिलाई, पॉवर हाउस, दुर्ग होते हुए नागपुर गई। यह अ‌ाधी रात नागपुर पहुंच भी गई। दोपहर में 12 बजे ट्रेन कोरबा से रवाना हुई और शाम को 7.10 बजे रायपुर से होकर गुजरी। सभी वैगनों को मिलाकर लगभग 237 वैगन एवं 4 लोकोमोटिव, 4 गार्ड डिब्बे शामिल थे। इस ट्रेन में 12 क्रू मेंबर भी मौजूद हैं जो गाड़ी का परिचालन कर रहे हैं।