SP ने TI को नए सिरे से अवंटित किए थाने : शर्मा को सुपेला तो SN सिंह को कोतवाली का चार्ज

त्वरित खबरे

भिलाई  16  मई 2022

दुर्ग जिले के एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने दूसरे जिले से ट्रांसफर होकर आए टीआई को थानों को जिम्मेदारी दे दी है। इसके साथ ही उन्होंने पुराने टीआई को बड़े थाने देकर अहम जिम्मेदारी भी दी है। सभी थाना प्रभारी सोमवार तक अपना चार्ज ले लेंगे।


दुर्ग जिले के दर्जन भर से अधिक थाना प्रभारियों का तबादला दूसरे जिलों में किया गया था। उनके रिलीव हो जाने के बाद सभी थाने बिना थाना प्रभारी के संचालित हो रहे थे। दूसरे जिले से ट्रांसफर होकर रक्षित केंद्र दुर्ग में आमद देने के बाद एसपी डॉ. पल्लव ने तुरंत उनकी पदस्थापना का आदेश जारी कर दिया है। इस आदेश के साथ ही उन्होंने जिले के पुराने थाना प्रभारियों को भी इधऱ उधर किया है।

पुराने टीआई के अनुभवों का लाभ लेने के लिए एसपी ने उन्हें बड़े व जिम्मेदारी वाले थाने दिए हैं। एसपी ने सुपेला थाने की जिम्मेदारी खुर्सीपार टीआई दुर्गेश शर्मा को दी है तो वहीं दुर्ग कोतवाली थाने की जिम्मेदारी नंदिनी टीआई एसएन सिंह को दी है। दोनों ही थाने जिले के सबसे अधिक अपराध घटित होने वाले थाने हैं। इसी तरह पुराने थानों में धमधा टीआई त्रिनाथ त्रिपाठी को खुर्सीपार थाना, जिविशा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार कुशवाहा को भट्ठी थाना, बोटी थाना प्रभारी संतोष मिश्रा को एसीसीयू और महिला थाना प्रभारी सी तिर्की को नेवई थाने का चार्ज दिया गया है।

एसपी द्वारा जारी किया गया आदेश

नए टीआई को इन थानों की मिली जिम्मेदारी

दूसरे जिलों से ट्रांसफर होकर आए नए थाना प्रभारियों की बात करें तो मनीष शर्मा को पुरानी भिलाई, याकूब मेनन को जामुल, राजेश साहू को भिलाई नगर, कृष्णकांत बाजपेयी को मोहन नगर, प्रदीप सोरी को पुलगांव, विपिन रंगारी को धमधा, एंब्रोज कुजूर को बोरी, राजेश मिश्रा को नंदिनी, अंबिका प्रसाद धुर्वे को अंडा, ममता शर्मा को महिला थाना, श्रद्धा पाठक को आईयुसीएडब्ल्यू, चंद्रकांत कोसरिया, कुंजबिहारी नागे और बोधीराम धिरही को यातायात थाने का प्रभार दिया गया है।