14 इंजीनियर्स को प्रमोशन : जल संसाधन विभाग ने दिसम्बर 2021 से दी पदोन्नति

त्वरित खबरे

रायपुर 13 मई 2022

जल संसाधन विभाग ने 14 सहायक अभियंताओं को पदोन्नति देकर कार्यपालन अभियंता बना दिया है। यह पदोन्नति उन्हें 31 दिसम्बर 2021 से दी गई है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने उन्हीं दिनों विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक के बाद इसकी सिफारिश की थी। विभाग ने अभियंताओं की पदोन्नति के बाद उनको नई जिम्मेदारी भी सौंपी है। नए निर्देश के मुताबिक पदोन्नत कार्यपालन अभियंता की वरिष्ठता, वेतन वृद्धि और अन्य प्रयोजनों के लिए तो मान्य होगी लेकिन जितने समय तक इन लोगों ने उस पद पर वास्तविक रूप से काम नहीं किया है, उसका बकाया प्राप्त करने का अधिकार नहीं होगा।