"ब्राह्मण सखियों के हेलो फ्रेंड्स ग्रुप ने मनाया तीज मिलन समारोह"

त्वरित ख़बरें ----

भिलाई-दुर्ग की ब्राह्मण सखियों के हेलो फ्रेंड्स ग्रुप ने बड़े ही हर्षोल्लास एवं पारंपरिक तरीके से होटल वेजी इंडिया, सिविक सेंटर भिलाई में तीज मिलन समारोह का आयोजन किया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में श्रीमती सुरेशा चौबे (एडिशनल एस पी) मुख्य रूप से उपस्थित थी। सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि श्रीमती सुरेशा चौबे जी द्वारा भगवान शिव एवं माता पार्वती की विधिवत पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि का स्वागत एवं सम्मान पर्यावरण के प्रति संदेश देते हुए पौधा देकर किया गया । स्वागत उद्बोधन कार्यक्रम की र्ऑर्गेनाइजर श्रीमती सुनीता तिवारी ने किया । तत्पश्चात मुख्य अतिथि श्रीमती सुरेशा चौबे ने उपस्थित सभी ब्राम्हण सखियों को तीज पर्व की बधाई देते हुए सामाजिक एकता और समाज मे नारी सशक्तिकरण की दिशा हेलो फ्रेंड्स की सखियों के निरंतर किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

इस अवसर पर सखियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए गए, इस कार्यक्रम में सम्मिलित सभी सखियों को  आकर्षक गिफ्ट भी प्रदान किया गया । इस कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती सुनीता तिवारी, श्रीमती पूनम मिश्रा, श्रीमती ममता शुक्ला, श्रीमती मीना तिवारी एवं श्रीमती अंजू शुक्ला का महत्वपूर्ण योगदान रहा।