हनुमान भक्तो ने श्री कृष्ण के डोले का किया भव्य स्वागत

त्वरित ख़बरें - डोंगरगढ़ - (अमित पाण्डेय)

हनुमान भक्तो ने श्री कृष्ण के डोले का किया भव्य स्वागत

धर्म नगरी डोंगरगढ़ में 103 वर्षों से चली आ रही परम्परा  कृष्ण जन्माष्टमी गोविंदा उत्सव पर्व इस वर्ष भी भगवान कृष्ण का डोले का  हनुमान चौक भव्य स्वागत के लिये  हनुमान भक्त युवा समिति ने खास तैयारी की जिसमे नागपुर से गेंदा व गुलाब के 100 किलो फूल पुष्प वर्षा हेतु मंगाए गए व गुलाल व पुष्प की होली खेल कान्हा जी का स्वागत किया गया साथ ही 1 घन्टे आतिशबाजी हनुमान भक्तो ने की चौक पर की व भव्य स्वागत में कोल्ड फायर का अद्भुत नजारा भक्तो को देखने मिला। साथ ही विधि विधान से भगवान कृष्ण की पूजा अर्चना की गई भक्ति में झूमते रहे हनुमान भक्त व शहरवासी।

शाषन प्रशासन ने गोल बाजार को विशेष रूप से किया टारगेट- सुबह से ही प्रशासन अमला गोल बाजार में लगा रहा हनुमान भक्तो को लाइटिंग व साउंड चलने की परमिशन नही दी गयी व 4 घन्टे गोल बाजार की लाइट को बन्द कर दिया गया फिर भी बैंड बाजे के धुन में थिरके युवा पूरी तरह कृष्ण भक्ति में डूब गया गोल बाजार।

हनुमान चौक में नही हुआ दही लूट का आयोजन- स्थानीय प्रशासन के सख्त निर्देश के कारण गोल बाजार  हनुमान चौक में दही लूट का आयोजन नही हुआ केवल डोले का स्वागत ही हुआ