रायगढ़ के ऋषित अग्रवाल व राजनांदगांव की राशि वरुड़कर का खिताब पर कब्जा

त्वरित ख़बरें - राजनांदगांव (अमित पाण्डेय)

रायगढ़ के ऋषित अग्रवाल व राजनांदगांव की राशि वरुड़कर का खिताब पर कब्जा

छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ द्वारा आयोजित ऑनलाइन राज्य स्तरीय अंडर-8  शतरंज चयन स्पर्धा का समापन हुआ ।ओपन कैटेगरी में रायगढ़ के ऋषित अग्रवाल ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए बिना कोई मैच हारे 5 चक्रों में पूरे 5 अंक अर्जित कर राज्य चैंपियन बने ।वहीं  रायगढ़ के प्रांजल बिस्वाल  4 अंकों के साथ उप विजेता बनने का गौरव हासिल किया ।राजनांदगांव की राशि वरुड़कर ने भी  जादुई खेल का प्रदर्शन करते हुए पूरे 3 अंको के साथ  खिताब पर कब्जा किया । रायगढ़ की अलंक्रूता मोहराना  2 अंक बटोरकर  उपविजेता बनी ।

गर्ल्स केटेगरी का  मैच  राउंड रॉबिन  द्वारा खेला गया । ओपन कैटेगरी में टूर्नामेंट स्वीस लीग पद्धति से खेली गई।  छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के संयोजक हेमन्त खुटे ने जानकारी देते हुए बताया कि   इस स्पर्धा के दोनों वर्गों से चयनित दो-दो खिलाड़ी 10 सितंबर से आयोजित होने जा रही ऑनलाइन नेशनल चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे ।  प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक भिलाई के अलंकार भिवगड़े   तथा उप मुख्य निर्णायक  रायपुर के रवि कुमार व रोहित यादव  थे । टेक्निकल सपोर्ट में धमतरी के आशुतोष साहू व सरगुजा के अनीस अंसारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।