बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी पिछले काफी वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों के रिलेशनशिप में होने की खबरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। हालांकि अब एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। कई साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 'शेरशाह' फेम इस जोड़ी ने अलग होने का फैसला किया है। हालांकि दोनों के सेप्रेशन की वजह अभी तक सामने नहीं आई है।
अलग हुए सिद्धार्थ और कियारा आडवाणी
साथ ही इस रिश्ते को खत्म किए जाने का अनाउंसमेंट अभी तक दोनों ने आधिकारिक रूप से नहीं किया है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के रिलेशनशिप में होने की खबरें दोनों के 'शेरशाह' में एक साथ काम करने के बाद आनी शुरू हो गई थीं। बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक दोनों के रास्ते अब अलग हो गए हैं और दोनों के ब्रेकअप की वजह अभी तक अनजान है।
शादी की खबरों के बीच हो गया ब्रेकअप
बता दें कि फिल्म 'शेरशाह' में कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आई थी। दोनों ने पब्लिक को खूब रुलाया और इसके बाद दोनों की डेटिंग की खबरें बढ़ती चली गईं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें भी आनी शुरू हो गई थीं कि कियारा और सिद्धार्थ इसी साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि इतनी जल्दी दोनों के ब्रेकअप की खबरें भी सामने आ गई हैं।बात करें सिद्धार्थ और कियारा के वर्क फ्रंट की तो सिद्धार्थ मल्होत्रा जल्द ही अमेजन प्राइम पर रोहित शेट्टी की वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' के जरिए डिजिटल डेब्यू करने वाले हैं। वहीं कियारा आडवाणी भी फिल्म 'भूल भुलैया 2' के जरिए जल्द ही सिनेमाघरों में कदम रखने जा रही हैं। फिल्म में कियारा कार्तिक आर्यन के अपोजिट काम करती नजर आएंगी।