शूटर अवनि लेखरा ने टोक्यो के पैरालिंपिक्स में 10 मीटर एयर राइफल में गोल्ड मेडल जीता है. अवनि ने इस कामयाबी के लिए बहुत संघर्ष किया. नौ साल पहले उनका एक्सिडेंट हो गया था जिससे उन्हें Paralysis हो गया. वो व्हील चेयर पर आ गईं, कुछ समय डिप्रेशन में भी रहीं. लेकिन उनके माता-पिता ने उनका साथ दिया. अवनि की जीतोड़ मेहनत और खुद पर भरोसा करने के मंत्र ने उन्हें विजेता बना दिया. अवनि ने गोल्ड मेडल जीतने के बाद आजतक से एक्सक्लूज़िव बातचीत की. देखिए गोल्ड मेडलिस्ट अवनि लेखरा ने क्या कुछ कहा.