महापौर हेमा सुदेश देशमुख की अध्यक्षता में महापौर परिषद की बैठक निगम स्थित

त्वरित ख़बरें - महापौर हेमा सुदेश देशमुख की अध्यक्षता में महापौर परिषद की बैठक निगम स्थित

 राजनांदगाव 22 अप्रैल। महापौर   हेमा सुदेश देशमुख की अध्यक्षता में महापौर परिषद की बैठक निगम स्थित महापौर कक्ष में संपन्न हुई।बैठक में  आय-व्यय अनुमान पत्रक 2022-2023 पर विचार विमर्श   स्वीकृति  हेतु सामान्य  सभा को प्रेषित किया गया एवं वित्तीय वर्ष 2021-2022 के आय-व्यय को पुनरीक्षण की अनुशंसा सहित सामान्य सभा को भेजा गया। साथ ही नगर निगम के अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा उपरांत निर्णय लिया गया 

महापौर हेमा  देशमुख ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिये बजट के संबंध में विस्तार से चर्चा करते हुये अनुशंसा सहित स्वीकृति हेतु समान्यसभा को प्रेषित किया गया इसके अलावा राष्ट्रीय परिवार सहायता योजनांतर्गत पत्र हितग्राहियों को सहायता राशि भुगतान किये जाने की स्वीकृति तथा लोक सेवा केन्द्र से प्राप्त सामाजिक सुरक्षा पेंशन के पात्र आवेदनों की अनुशंसा सहित स्वीकृति हेतु सामान्य सभा को अग्रेषित किया गया। साथ ही वित्तीय वर्ष 2022-23 में सम्पत्तिकर में नियमानुसार छुट की स्वीकृति तथा मवेशी बाजार नीलामी में प्राप्त उच्चतम बोली की स्वीकृति प्रदान की गयी तथा 15वें वित्त आयोग अंतर्गत म्युनिस्पल सालिड वेस्ट डिस्पोजल के संबंध 106.204 लाख का कार्य योजना शासन को भेजे जाने की स्वीकृति प्रदान की गयी। साथ ही 15वें वित्त आयोज अंतर्गत पेंड्री मेडिकल कालेज से मुक्तिधाम तक 350 मीटर सीमेंट कांक्रिटिंग रोड व नाली निर्माण तथा विद्युतीकरण कार्य हेतु दो चरण में 99.90 लाख - 99.90 लाख की निविदा आमंत्रण की स्वीकृति प्रदान की गयी। इसके अलावा डी.एम.एफ. मद अंतर्गत मोती तालाब सौदर्यीकरण कार्य हेतु स्वीकृत राशि रूपये 50.00 लाख की न्यूनतम दर की राशि से मोती तालाब में छट घाट निर्मण एवं सौदर्यीकरण कार्य कराये जाने की स्वीकृति प्रदान की गयी।

बैठक मेें महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य सर्वश्री मधुकर बंजारी, सतीश मसीह, संतोष पिल्ले, विनय झा, भागचंद साहू,,गणेश पवार, राजा तिवारी,  दुलारी बाई साहू, राजेश गुप्ता चंपू, आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुवेदी, कार्यपालन अभियंता   दीपक जोशी, उपायुक्त  सुदेश कुमार सिंह, स्वास्थ्य अधिकारी श्री अजय यादव, समाज कल्याण अधिकारी   भूपेन्द्र वाडेकर, लेखापाल   राकेश नंदे, प्र.कार्यालय अधीक्षक  अशोक चौबे सहित निगम के अधिकारी उपस्थित थे।