छुईखदान के सरपंच संघ अध्यक्ष अपने ग्राम पंचायत जगमड़वा के कांग्रेस कार्यकर्ताओ को लेकर राजनांदगांव के लिए हुए रवाना

त्वरित ख़बरें - रिपोर्टिंग निशा बिस्वास छ.ग. मार्केटिंग हेड / खैरागढ़ उपचुनाव के दसवें राउंड में कांग्रेस को मिली बड़ी बढ़त

खैरागढ़-राजनांदगांव (त्वरित ख़बरें प्रतिनिधि)। : खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के 10वें राउंड में कांग्रेस को एक बार फिर बड़ी बढ़त मिली। इसमें कुल 2116 मतों से बढ़त के साथ कांग्रेस ने जीत की ओर कदम बढ़ा दिया है। यशोदा वर्मा को 4705 और कोमल जंघेल को 2589 वोट मिले हैं। इस तरह कुल बढ़त 12,000 से अधिक मतों की हो गई है। खास बात यह है कि पहले यह सीट जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के पास थी। इस चुनाव में उसके प्रत्याशी चौथे नंबर पर हैं।

नौवें राउंड में कांग्रेस छह मतों से आगे रही। यशोदा वर्मा को 4310 और भाजपा के कोमल को 4304 वोट मिले हैं। सातवें राउंड की मतगणना के बाद कांग्रेस 9991 मतों से आगे हो गई है। सातवें राउंड में जिस क्षेत्र की मतगणना हुई है वह भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल के लिए गांव घिरघोली और आसपास वाला एरिया है, जहां कांग्रेस ने पहले से जरूर कम बढ़त ली। लेकिन उनकी बढ़त बरकरार रही।

पल-पल की खबर लेगा हाईकमान

खैरागढ़ उपचुनाव सत्ताधारी कांग्रेस के साथ ही भाजपा के लिए भी प्रतिष्ठा वाला रहा है। इस कारण दोनों दलों के शीर्ष नेताओं ने प्रचार में ताकत झोंकी है। शनिवार को मतगणना के दौरान परिणाम को लेकर भी हाईकमान पूरे समय सक्रिय रहने वाला है। इसके लिए कांग्रेस ने संगठन स्तर पर हाईकमान को सतत रिपोर्टिंग की कार्ययोजना बनाई है। साथ ही हाईकमान ने भी पल-पल की रिपोर्ट लेने के लिए अलग से तैयारी की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम खुद मतगणना के दौरान कुछ घंटों तक शहर में ही मौजूद रहकर पूरी जानकारी पदाधिकारियों से लेते रहेंगे। वे मतगणना स्थल पर भी जा सकते हैं। उधर भाजपा में पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने भी चक्रवार रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट के माध्यम से वे पूरी मतगणना पर नजर रखेंगे।

तैयारी पर एक नजर

-14 टेबलों पर होगी गणना

-1,65,798 मत पड़े हैं

-21 चक्रों में होगी मतगणना

-250 अधिकारी-कर्मचारी लगेंगे


इसी कड़ी में आज अध्यक्ष सरपंच संघ {सरपंच एवं सरपंच संघ अध्यक्ष जगमड़वा टीकम राम साहू}छुई खदान अपने ग्राम पंचायत जगमड़वा के कांग्रेस कार्यकर्ताओ  को लेकर मतगणना के लिए राजनादगांव रवाना हो गए | सरपंच संघ अध्यक्ष का कहना है की खैरागढ़ में हुए उपचुनाव के परिणाम को लेकर वे काफी उत्साहित है |