पाइप लाइन में लीकेज है, लेकिन कहां है 8 से 10 दिन में भी नहीं ढूंढ पा रहा निगम का अमला रायपुर7 घंटे पहले

त्वरीत खबरे-

शहर के कई हिस्सों से पाइप-लाइन में लीकेज की शिकायतें आ रही हैं। कई जगहें ऐसी भी हैं, जहां निगम अमला 8-10 दिन से खुदाई कर रहा है, लेकिन उसे लीकेज नहीं मिल रहा। गंदे पानी से परेशान लोग कह रहे हैं- कहां जाएं, किससे शिकायत करें। सुनवाई कहीं नहीं हो रही। सबसे ज्यादा समस्या शैलेंद्र नगर, न्यू राजेंद्र नगर, पचपेड़ी नाका, सिविल लाइन और टैगौर नगर क्षेत्र में सामने आ रही है। परेशानी कब दूर होगी, इस पर अधिकारी कुछ नहीं बता पा रहे।

1. न्यू राजेंद्र नगर, पचपेड़ी नाका, शैलेंद्र नगर, टैगोर नगर समेत कई कॉलोनियों में गंदा पानी पहुंच रहा है। पिछले 10 दिनाें से यहां पाइप-लाइन में लीकेज खोज रहे हैं। जोन-10 के अध्यक्ष आकाशदीप शर्मा ने बताया कि जल्द ही इसे सुधार लिया जाएगा।

2. शैलेंद्र नगर मेन राेड की पाइप लाइन में लीकेज है। एक हफ्ते से निगम अमला खुदाई कर रहा है। अास-पास के निवासियों का कहना है कि उनके घरों में मटमैला पानी आ रहा है और फोर्स भी कम है। पिछले कई दिनों से ऐसा हो रहा है

3. ओसीएम चाैक से महिला थाने की ओर जाने वाली सड़क को बुधवार सुबह वन-वे कर दिया गया, क्योंकि यहां अंडरग्राउंड पाइप-लाइन में लीकेज की शिकायत थी। सुबह निगम अमला मौके पर पहुंचा। लीकेज बंद करने के लिए गड्ढा खोदा गया।

4. छत्तीसगढ़ क्लब से पुलिस लाइन जाने वाली सड़क पर पाइप-लाइन बिछाने की मशीन से खुदाई की जा रही थी। 2017 से श्यामनगर, कटाेरातालाब और तेलीबांधा को जोड़ने वाली 24 किमी की सड़क 20 बार खोदी गई।