रामनवमी पर्व पर मटन मार्केट बंद :

त्वरित खबरे -

राजनांदगांव  9 अप्रैल रामनवमी के उपलक्ष्य में 10 अप्रैल को नगर निगम सीमाक्षेत्र में स्थित पशुवध गृह एवं मटन मार्केट पूरी तरह से बंद रहेंगे। नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने स्वास्थ्य विभाग को उक्त दिवस पर पशुवध एवं विक्रय कार्य पूर्णतः प्रतिबंधित सुनिश्चित करने कहा है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को उक्त दिवस पर मांस विक्रय करते पाये जाने पर मांस जब्त करने एवं संबंधित के विरूद्ध यथोचित कानूनी कार्रवाई करते हुए 5 हजार रुपए तक जुर्माना करने के निर्देश दिए हैं।