जंगल में ट्रिपल मर्डर! 10 साल की बच्ची और पिता को पत्थर से कुचल कर किसने मार डाला

त्वरित ख़बरें - छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या


आपको बता दें कि मृतकों में 10 साल की बच्ची, उसके पिता और दादी शामिल हैं। चालहा गांव की रहने वाली 65 साल की दुहनी बाई अपने 30 साल के बेटे अमृत लाल और 10 साल की नतिनी अमृता के साथ तीन-चार दिन पहले महुआ  बीनने के लिए धवाईडांड गए थे।

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि परिवार के यह सभी सदस्य जंगल में झोपड़ी बना कर रह रहे थे। इनकी हत्या की घटना से सभी सन्न हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। यह घटना रायगढ़ की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह सभी जंगल में ही महुआ के पेड़ के नीचे झोपड़ी बना कर रह रहे थे। अहले सुबह जब कुछ गांव वाले उधर से गुजरे तब उनकी नजर इन तीनों के शवों पर पड़ी। जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। 

शुरुआती जानकारी के मुताबिक इन सभी की पत्थरों से कुचल कर हत्या की गई है। हालांकि, इस तिहरे हत्याकांड को किसने और क्यों अंजाम दिया? इसका अभी तक पता नहीं चल सका है। कई वरिष्ठ अधिकारियों और डॉग स्कवायड की टीम ने मौके पर जा कर छानबीन की है। पुलिस का कहना है कि तफ्तीश जारी है।