कोरबा जिले में 17 साल की लड़की ने की आत्महत्या,

त्वरित ख़बरें - सुसाइड नोट भी लिखा है,पिता के कुछ काम नहीं करने से परेशान थी,

कोरबा / कोरबा जिले में 17 साल की लड़की ने आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि वह उसके पिता के कुछ काम नहीं करने से परेशान थी, जिसके चलते आखिरकार उसने यह कदम उठा लिया। उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। उसने लिखा है कि मेरी पिता जी कुछ नहीं करते। मां पर खर्च चलाने की अकेली जिम्मेदारी है। घर में खर्चा बहुत ज्यादा है, इसलिए मैं जान दे रही हूं। मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है।

वार्ड नंबर 26 मुड़ापार बस्ती में संध्या साहू(17) अपने माता-पिता के साथ रहती थी। उसने इसी साल 12वीं की परीक्षा पास की थी। परिजनों का कहना है कि रोज की तरह शुक्रवार रात को संध्या खाना-खाकर अपने कमरे में चले गई थी। इसके बाद अगले दिन सोमवार सुबह उसकी पंखे में फांसी के फंदे पर लटकी हुई लाश मिली है।

घटना के बाद उसके परिजनों ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी थी। खबर लगते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारा गया। वहीं मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया था, जिसमें लड़की परेशान होने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मामले में जांच जारी है।

नशेड़ी है पिता

संध्या का पति सियारमा साहू(39) शराब पीता है। वो कभी-कभी रोजी मजदूरी का काम करता है। मगर ज्यादा तर समय घर में रहता है। इसी बात से संध्या परेशान थी। वहीं संध्या की मां भी रोजी-मजदूरी करके पूरे घर का खर्चा चला रही है। आस-पास के लोगों ने बताया की खर्चा चलाने के लिए संध्या भी किसी दुकान में पहले काम करती थी।