इंदौर में नगर निगम की टीम का अजब कारनामा सामने आया,

त्वरित ख़बरें - इंदौर में 5 मंजिला इमारत को ऊपर की बजाय नीचे से तोड़ रहे थे निगमकर्मी, पोकलेन पर गिरी बिल्डिंग,

इंदौर में नगर निगम की टीम का अजब कारनामा सामने आया है। जो हादसे का सबब बन गया। दरअसल इंदौर नगर निगम की टीम एक अवैध निर्माण पर कार्रवाई करने पहुंची थी। पोकलेन मशीन से एक बिल्डिंग को तोड़ा जा रहा था। यहां अजब बात ये रही कि बिल्डिंग को ऊपर की बजाय नीचे की ओर से तोड़ा जा रहा था। जिसके चलते बेस कमजोर होते ही बिल्डिंग पोकलेन पर जा गिरी। ये हादसा कैमरे में कैद हो गया। इस घटना में पोकलेन के ड्राइवर का बुरी तरह घायल हो गया।

हादसे को लेकर प्रतिभा पाल, आयुक्त नगर निगम ने कहा कि बीआई और बीओ को नोटिस जारी किया जाएगा। अपर आयुक्त संदीप सोनी पूरे घटनाक्रम की जांच करेंगे। घायल कर्मचारी का पूरा उपचार निगम करवाएगा। निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने बताया कि ग्रेटर ब्रजेश्वरी के अवैध निर्माण में गलत तरीके से नक्शा स्वीकृत करने पर तत्कालीन बिल्डिंग इंस्पेक्टर की भूमिका की जांच की जाएगी।

मौके पर मौजूद थे BEO और BO

सुबह कार्रवाई शुरू होने के समय निगम की उपायुक्त लता अग्रवाल पहुंची थी। लेकिन अधिकतर हिस्सा गिरने के बाद दोपहर तक वह चली गईं। इस दौरान BEO शैलेन्द्र मिश्रा और BO गजल खन्ना वहीं मौजूद थे। उनके सामने पूरा हादसा हो गया। निगम के अधिकारियों द्वारा लापरवाही बरतने की बात सामने आ रही है। सूचना के बाद मौके पर अपर आयुक्त संदीप सोनी भी पहुंचे थे।