काेरबा-खुदाई के दाैरान मिट्टी के नीचे से काेयला निकल रहा,

त्वरित ख़बरें - जिसे लाेग एकत्रित करने में जुटे हैं, ग्रामीणाें काे राेकना हाे रहा मुश्किल,

कटघाेरा से पाली के बीच नेशनल हाइवे के लिए फाेरलेन सड़के निर्माण का काम चल रहा है। इस बीच सुतर्रा के आगे रापाखर्रा नाला के पास जारी पुल निर्माण कार्य के लिए खुदाई के दाैरान यहां लगातार मिट्टी के नीचे से काेयला निकल रहा है। इससे एनएच निर्माण में लगे कंपनी के अधिकारी भी असमंजस में हैं ताे दूसरी तरफ आसपास क्षेत्र के ग्रामीणाें काे जब यहां से काेयला निकलने की जानकारी हुई ताे वे उसे इक्कठ्ठा करने के लिए माैके पर जुटने लगे।

पिछले दाे दिन से यहां ऐसा चल रहा है। पुलिया निर्माण के लिए यहां पर एक्सीवेटर व अन्य मशीनाें काे लगाकर कंपनी खुदाई करा रही है। इससे मिट्टी के नीचे से काेयला भी निकलने लगा है। जिसे लाेग एकत्रित करने में जुटे हैं, जाे काेयला बटाेरने के साथ उसे बाेराें में भरकर साइकिल व अन्य साधन से ले जा रहे है।

ग्रामीणाें काे राेकना हाे रहा मुश्किल
एनएच पर फाेरलेन सड़क के लिए रापाखर्रा में, जहां पुल बनाने का काम चल रहा है। वहां खुदाई के बीच काेयला मिलने से गांव वालाें की भीड़ जुटने लगी है और वे ज्यादा से ज्यादा काेयला बटाेर कर ले जाने की काेशिश में जुटे हैं। इससे खतरा भी बना हुआ है क्याेंकि माैकै पर भारी मशीनाें से काम हाे रहा है। यहां काम में जुटे कंपनी के लाेग ग्रामीणाें काे वहां आने से भी राेकने की काेशिश करते हैं।

आसपास क्षेत्र से लगी है भूमिगत काेयला खदान
एनएच निर्माण के तहत जहां फाेरलेन सड़क बनाने का काम चल रहा है। यहां आसपास विस्तृत क्षेत्र में काेयले के भंडार हाेने का अनुमान है। इसके करीब काेरबा एरिया की ढेलवाडीह व बगदेवा खदान भूमिगत खदान का क्षेत्र है। नाला किनारे जहां खुदाई चल रही है वहां भी उपरी सतह पर काेयले की परत नजर आती है।