31 मार्च के बाद सिर्फ 2 गज दूरी और मास्क रहेगा जरूरी

त्वरित ख़बरें - छत्तीसगढ़ में कोविड संबंधी पाबंदियां 7 दिन बाद खत्म,सभी कलेक्टर को निर्देश जारी,

छत्तीसगढ़ में 31 मार्च के बाद से कोविड प्रोटोकॉल से जुड़ी सभी पाबंदियां खत्म कर दी जाएंगी। इसे लेकर गुरुवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने छत्तीसगढ़ के सभी कलेक्टर को एक निर्देश जारी किया है। यह निर्देश केंद्र सरकार के एक खत के बाद जारी किया गया है, जिसमें 31 मार्च 2022 तक ही कोरोना सम्बन्धी प्रतिबंध जारी रहने की जानकारी दी गई। हालांकि सभी जिलों के कलेक्टर से यह भी कहा गया है कि गत 31 मार्च के बाद भी मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का नियम जारी रहेगा इसमें किसी तरह की छूट नहीं होगी।

केंद्रीय सचिव ने भेजी जानकारी

केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को इस बारे में खत भेजा है। बीते 7 हफ्तों में कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट आई है। ऐसे में गृह मंत्रालय की तरफ से 31 मार्च के बाद डिजास्टर मैनेजमेंट ऐक्ट के तहत कोरोना से जुड़ा कोई आदेश जारी नहीं किया जाएगा। लेकिन महामारी पर अब भी सतर्क रहने की जरूरत है।