बिलासपुर। कोयला के हेराफेरी करने वाला फरार डिपो संचालक को यूपी से गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक डिपो संचालक 4 करोड़ के कोयले का हेराफेरी कर ससुराल में छिपा बैठा था। जिसकी शिकायत 3 माह पहले यदुनंदन नगर निवासी ट्रांसपोर्टर केपी पयासी सकरी थाने में रिपोर्ट लिखाई थी। कोल डिपो संचालक दीपक सिंह, राजू सिंह, मुरारी सोनी के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी। जिसके बाद से मामले का मास्टर माइंड दीपक सिंह फरार था। पुलिस ने शिकायत के बाद ऐक्शन लेते हुए आरोपी की खोज शुरू की जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही अन्य सभी आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है।