जबलपुर कलेक्टर ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कलेक्टर ने बताया महिला बाल विकास के द्वारा सेफ सिटी और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के लिए दो जागरूकता रथ तैयार कराया गया है।
जागरूकता रथ हर वार्ड व गली में पहुंचेगा। जो बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाने का कार्य करेगा।
जागरूकता रथ में चाइल्ड लाइन के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। जागरूकता के लिए शहर में 58 स्थानों को चिन्हित किया गया है। जहां जागरूकता रथ पहुंचकर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश देगी।