जबलपुर - तिलवारा क्षेत्र के घुंसौर में दो गुटों में विवाद,

त्वरित ख़बरें - एक गुट ने दूसरे की बाइक को पत्थर से पटक कर आग लगा दी,

तिलवारा क्षेत्र के घुंसौर में दो गुटों में विवाद हो गया। एक गुट ने दूसरे की बाइक को पत्थर से पटक कर आग लगा दी। तिलवारा पुलिस ने आगजनी सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है।

तिलवारा पुलिस के मुताबिक घुंसौर निवासी निखिल यादव ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके घर में संतोषी माता का भंडारा और उसका जन्मदिन मनाया जा रहा था। मंगलवार की रात में संजू अहिरवार, भोला, तनिष, जय उसके घर पहुंचे और फोन कर बोले कि तुम्हारे साथी लाेगाें ने गाली दिया है। सभी को बाहर निकालो। उसने मना किया ताते वे गाली देकर चले गए। रात 11 बजे वह और दोस्त अनिकेत अपनी बाइक से अन्य दोस्तों को छोड़ने तिलवारा जा रहे थे।

जोधपुर पड़ाव पर आरोपियाें को रोका

जोधपुर पड़ाव के पास संजू उर्फ सारंग, भोला, तनिष और जय मिले। चारों गाली गलौज करते हुए उसे रोक लिया। मना करने पर चाराें ने उसके और अनिकेत के साथ मारपीट करने लगे। उसने फोन करके शरद और विक्की को बुलाया। उन्हें देखकर चारों झगड़ा करने लगे। वह और दोस्त अनिकेत यादव बाइक एमपी 20 एमपी 1162 व एमपी 20 एनएम 6244 छोड़कर भागे। चारों ने दोनों बाइकों पर पत्थर पटककर, पेट्रोल पाईप निकालकर आग लगा दी। पुलिस ने चारों के खिलाफ मारपीट व आगजनी का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।