टिकरा पारा वार्ड क्रमांक 3 में नालीयो के साफ सफाई के आभाओ में पनप रही बीमारियों का खतरा। विगत 3 माह से नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों द्वारा नालियों की साफ सफाई में कोई ध्यान नही दिया जा रहा। जिससे मच्छरों का प्रकोप वार्ड में बढ़ रहा है। साथ ही मच्छरों के द्वारा होने वाली बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है । वार्ड में डेंगू, मलेरिया,टाइफाइड आदि के मामले बढ़ने लगे हैं।