स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व.पंडित लखनलाल मिश्र की 23वीं पुण्यतिथि में रोग निदान शिविर लगाया गया

त्वरित ख़बरें - नि:शुल्क रोग निदान शिविर रायपुर से 35 किलोमीटर दूर उनके पैतृक गांव मुरा में आयोजित किया गया ,

अंचल के प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित लखन लाल मिश्र की स्मृति में 23वाँ वार्षिक नि:शुल्क रोग निदान शिविर रायपुर से 35 किलोमीटर दूर उनके पैतृक गांव मुरा में आयोजित किया गया ,इस शिविर में बलौदा बाजार एवं रायपुर के स्पेशलिस्ट डॉक्टरों के द्वारा रक्तचाप,मधुमेह,नेत्र ,दंत ,हड्डी रोग,पेट रोग,किडनी संबंधित समस्याओं का संपूर्ण परीक्षण किया गया। शिविर में आसपास के गांव के लगभग 700 से 800 लोगों लाभान्वित हुए उनको निःशुल्क उपचार के साथ साथ निःशुल्क दवाइयाँ भी दी गयीं।जिन को गंभीर बीमारी है जिनको हॉस्पिटल में भर्ती करने की स्थिति है उनको रायपुर में प्राइवेट हॉस्पिटल में मुफ्त इलाज की सुविधा इस शिविर के माध्यम से दी जाएगी । पूर्व IAS गणेश शंकर मिश्र ने बताया की ये शिविर हर वर्ष 16 मार्च को बाबूजी की पुण्यतिथि वाले दिन लगाया जाता है ये इस बार 23वीं पुण्यतिथि है जिसमें ये शिविर लगाया गया है,जिसमें आस पास क्षेत्र के लोगों को इस शिविर का लाभ मिल रहा है। पुण्यतिथि में श्रधांजलि देने नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, बलौदा बाज़ार विधायक प्रमोद शर्मा, ड़ोगेंद्र नायक, खरोरा से मंडल अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर , अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष सीटू भाटिया एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्तायों ने श्रधांजलि दी।