प्रसूति कक्ष में कैमरे मामले की होगी जांच: प्रज्ञा

त्वरित ख़बरें - रिपोर्टिंग निशा बिस्वास मार्केटिंग हेड -
बालकुमारी ध्रुव ने कहा कि महिलाओं के अस्मिता से खिलवाड़ कि यह घटना बेहद शर्मसार करने वाली है

 बेमेतरा /  बेमेतरा मुख्य जिला चिकित्सालय में महिलाओं के परीक्षण और प्रसूति कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगे होने की शिकायत के बाद लगभग 38 से अधिक कैमरों को कक्षाओं से निकलवा दिया गया है और कलेक्टर बेमेतरा के तत्काल आदेश के उपरांत संबंधित कर्मचारी के सेवा समाप्ति की अनुशंसा की गई|

 जिला पंचायत की सदस्य प्रज्ञा निर्वाणी ने कहा कि 6 सदस्य सर्वदलीय महिला जिला पंचायत सदस्यों की टीम के साथ जिला चिकित्सालय परिसर के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण करेंगी उसकी रिपोर्ट स्वास्थ्य मंत्री डीएसपी देव को सौंपी जाएगी प्रज्ञा निर्वाणी ने यह कहा कि यह कब से चल रहा था किसके कहने पर महिलाओं से संबंधित संवेदनशील पक्षों में सीसीटीवी लगाए गए और निगरानी करने के लिए पासवर्ड किस-किस अधिकारी कर्मचारी के पास था इसकी गहनता से जांच कर मनसा को समझने की जरूरत है |

जिला पंचायत सदस्य बालकुमारी ध्रुव, सुशीला जोशी, बिंदिया , भुनेश्वरी वर्मा ,पुष्पा अंकेश, सही 6 सदस्य टीम जाकर महिला मरीजों से बात भी करेंगे और चिकित्सालय प्रबंधन से पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेंगे जिला पंचायत सदस्य बालकुमारी ध्रुव ने कहा कि महिलाओं के अस्मिता से खिलवाड़ कि यह घटना बेहद शर्मसार करने वाली है इसके पीछे की मास्टरमाइंड तक पहुंचना जरूरी है महिलाएं चिकित्सा के लिए आती है भोली भाली होती है उन्हें ज्यादा तकनीकी समाज नहीं होती कार्यवाही कड़ी हो इसके लिए पुनः कलेक्टर से मिलेंगी बिरला क्षेत्र से जिला पंचायत की प्रतिनिधि ने इस घटना को जिला चिकित्सालय का सबसे बड़ा कलंक बताते हुए वहां चल रहे मनमानी पूर्ण कृतियों को रोकने के लिए समय-समय पर जनप्रतिनिधियों को निरीक्षण करते रहने की वकालत की है,प्रज्ञा निर्वाणी ने कहा 16 मार्च को जिला चिकित्सालय निरीक्षण के लिए महिला जिला पंचायत सदस्यों का दल जाएगा और अपनी रिपोर्ट बना स्वास्थ्य मंत्री को भेजा जाएगा जिला चिकित्सालय में चल रही गतिविधियों में पारदर्शिता की जरूरत खरीदी और निर्माण कार्यों में लग रहे आरोपों की सत्यता भी सामने लाएंगे।