जिला बालोद जनपद पंचायत गुरुर ऑफिस के बाहर चोरी

त्वरित ख़बरें - जनपद पंचायत गुरुर ऑफिस के बाहर से हो गई स्कूटी चोरी, दिन दहाड़े आरोपी ने वारदात को दिया अंजाम, वीडियो आया सामने

जिला बालोद जनपद पंचायत गुरुर ऑफिस के बाहर चोरी

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में चोरो के हौसले इस कदर बुलंद है कि दिनदहाड़े जनपद पंचायत गुरुर के ऑफिस के बाहर से एक्टिवा स्कूटी चोरी हो गई। जहां एक नकाबपोश चोर गाड़ी को लेकर रफू चक्कर हो गया। यह वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस इसी के आधार पर चोर की तलाश में जुट गई है।

CCTV कैमरे में कैद हुई लाइव चोरी

बालोद जिले के गुरुर जनपद पंचायत ऑफिस के बाहर लगे CCTV कैमरे में चोरी की वारदात लाइव कैद हो गई। वहीं अब चोरी का वीडियों भी सामने आ गया है। जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति स्कूटी को ले जाते हुए साफ देखा जा सकता है। वह पहले गाड़ी पर आकर बैठता है, फिर इधर-उधर देखता है। जब उसे वहां पर कोई आता-जाता दिखाई नहीं देता है तो स्कूटी को किसी तरह से स्टार्ट करता है। फिर आनन-फानन में लेकर भाग जाता है। दरअसल जनपद पंचायत गुरुर के प्यून कुशल राम गोटी की स्कूटी सोमवार को ऑफिस के बाहर से चोरी हो गई थी। जब सुबह करीब 8 बजे अपने ऑफिस पहुंचे और स्कूटी को बाहर ही खड़ा कर दिया। फिर अंदर जाकर काम करने लगे। लेकिन जब बाहर करीब एक घंटे के बाद वापस लौटे तो देखा कि उनकी गाड़ी वहां नहीं है। जिसके बाद आसपास जाकर ढूंढने की कोशिश करने के बावजूद नहीं मिली। फिर उनको आशंका हुई कि गाड़ी चोरी हो गई।

सारे दस्तावेज पुलिस को सौंपे

कुशल राम ने गुरुर थाने में एक्टिवा चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। साथ ही चोरी का CCTV वीडियो भी उपलब्ध करवाया है। पूरे मामले पर गुरुर थाना प्रभारी दिलेश्वर चंद्रवंशी ने बताया है कि जनपद पंचायत ऑफिस के सामने खड़ी एक्टिवा चोरी होने की घटना सामने आई है। मामला दर्ज कर CCTV फुटेज के आधार पर विवेचना की जा रही है।