जांजगीर में ढाई साल का बच्चा आयुष घर के बाहर से लापता

त्वरित ख़बरें - लापता हुए 30 घंटे से ज्यादा हो गए

छत्तीसगढ़ के जांजगीर में ढाई साल के बच्चे आयुष को घर के बाहर से लापता हुए 30 घंटे से ज्यादा हो गए हैं। वह खेलने के लिए बाहर निकला था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। परिजनों ने आसपास पूछा, लेकिन अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। वहीं पड़ोस में ही रहने वाली उसकी बहन का कहना है कि बाइक सवार दो लोग उठा ले गए हैं। इसके बाद बच्चे के चोरी होने की आशंका बढ़ गई है। वहीं घर के पास बहने वाली नहर में भी उसे तलाश किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, मालखरौदा क्षेत्र के बड़े सीपत गांव निवासी किसान अक्षय साहू का ढाई साल का बेटा आयुष मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे रोज की तरह घर से बाहर खेलने के लिए निकला था। इसके बाद अचानक लापता हो गया। काफी देर तक जब आयुष का पता नहीं चला तो परिजन उसे तलाश करने के लिए निकले। ग्रामीणों से आसपास और रिश्तेदारों में भी बच्चे को लेकर जानकारी जुटाई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद थाने में FIR दर्ज करा दी।

वहीं आसपास के लोगों ने मंगलवार को ही बच्चे को अगवा किए जाने को लेकर आशंका जताई थी। यह भी आशंका है कि किसी ने बच्चे को चोरी किया है। हालांकि परिजन खुलकर कुछ भी बोल नहीं रहे हैं। अब SDOP तस्लीम आरिफ ने बताया कि आयुष के बड़े पापा पड़ोस में रहते हैं। उनकी बेटी भी बाहर खेल रही थी। उसने बताया कि बाइक सवार दो लोग उठाकर ले गए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी से फुटेज की तलाश की जा रही है। वहीं घर के पीछे बड़ी नहर भी बहती है। वहां भी संभावित मान तलाश रहे हैँ।