होटल रैलिज के हुक्का बार संचालक पर कार्रवाई की मांग

त्वरित ख़बरें - कलेक्टोरेट के सामने धरना व नारेबाजी के बाद पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं ने सीएसपी को ज्ञापन

होटल रैलिज के हुक्का बार संचालक पर कार्रवाई की मांग को लेकर जनता कांग्रेस के पदाधिकारियों ने धरना दिया। कलेक्टोरेट के सामने धरना व नारेबाजी के बाद पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं ने सीएसपी को ज्ञापन देकर होटल संचालक पर तत्काल एफआईआर की मांग की है।

जनता कांग्रेस के प्रदेश महासचिव और कोर कमेटी सदस्य नवीन अग्रवाल व शहर जिलाध्यक्ष शमशूल आलम के नेतृत्व में कलेक्टोरेट के सामने सांकेतिक रूप से हुक्का गुड़गुड़ाते हुए एक घण्टे तक अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान लगातार होटल रैलिस में हुक्का बार संचालन करने वाले होटल मालिक को जेल भेजने की मांग को लेकर नारेबाजी होती रही।

नवीन अग्रवाल ने कहा 4 दिन पूर्व ही जिले की घुमका पुलिस ने पान दुकान में हुक्का पिलाने के नाम पर उसके संचालक को जेल भेज दिया और उसकी पान दुकान बंद करवा दी है, तो होटल रैलिस को सील करके उसके मालिक को गिरफ्तार क्यो नहीं किया गया है। उन्होंने छग सरकार के शीतकालीन सत्र में हुए विधेयक संशोधन का हवाला देते हुए रैलिज के संचालक पर मामला दर्ज करने की मांग की।

धरने के बाद सीएसपी को ज्ञापन भी सौंपा। जोगी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर अगले तीन दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन एसपी कार्यालय के सामने नगाड़ा बजाकर प्रदर्शन करेगा। प्रदर्शन में जिला महासचिव प्रतीक चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष देव सिन्हा, युवा शहर अध्यक्ष बिलाल सोलिन खान, मजदूर संघ अध्यक्ष संदीप सूर्यवंशी आदि मौजूद थे।