रायगढ़। पुसौर, कापू और धरमजयगढ़ में हुये ऑनलाइन फ्राड के 3 मामलों में जामताड़ा गिरोह सहित अन्य गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। सीएसपी योगेश पटेल के नेतृत्ववाली वाली टीम झारखंड के देवघर और जामताड़ा जिले में लगातार दबिश दी गई। 03 आरोपी गिरफ्तार कर लाये गए हैं। गिरफ्तार तीन आरोपियों से नकदी और 7 मोबाइलों की जप्ती की गई। ऑनलाइन फ्राड का पर्दाफाश हुआ। आरोपियों के सक्रिय 3 गिरोह गूगल पर अपलोड कर कई कम्पनियों के फेक कस्टमर केयर नम्बर रखे हैं। ऑनलाइन ट्राजेक्शन, KYC अपडेट में मदद के बहाने डाउनलोड कराते हैं मोबाइल पर ऐप और बैंक खातों से रूपये उडा लेते हैं।
पुसौर में KYC अपडेट कराने तथा कापू और धरमजयगढ़ में कस्टमर केयर बनकर फ्राड गिरोह मोबाइल यूजर को शिकार बनाये। खरसिया में हुये दो साइबर अपराधों में सफलता के बाद लगातर तीन और मामलों में पुलिस को सफलता मिली। एसपी अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी लखन पटले के कुशल मार्गदर्शन पर सीएसपी योगेश कुमार पटेल के नेतृत्व में गठित स्पेशल टीम द्वारा जिले के तीन थाने क्रमश: धरमजयगढ़, पुसौर और कापू में घटित हुये जिनमें रायगढ़ पुलिस उपलब्ध संसाधनों का बखूबी प्रयोग कर आरोपियों को दीगर राज्य झारखंड के जामताड़ा और देवघर से गिरफ्तार कर रायगढ़ लाया गया है।
पुलिस टीम द्वारा झारखंड में सक्रिय 3 गिरोह के 6 आरोपियों को हिरासत में लिया गया। पुलिस टीम द्वारा थाना कापू एवं धरमजयगढ़ मामले के 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर रायगढ़ लाया गया है, जिनसे नकदी 46,500 रूपये तथा 7 मोबाइलों की जप्ती की गई है। पुसौर थानाक्षेत्र के मामले के 3 आरोपी को जामताड़ा पुलिस साइबर थाने के मामले में ज्युडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया, जिन्हें शीघ्र पुसौर पुलिस प्रोडक्शन वारंट जारी कर आरोपियों को रायगढ़ लाया जावेगा।