डोंगरगढ़ - राजस्व ग्राम का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन। ब्लॉक के ग्राम पंचायत भगवानटोला के आश्रित ग्राम बजरंगीडीह को राजस्व ग्राम का दर्जा व भूमि स्वामी परचा-पट्टा प्रदान करने की मांग को लेकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष नवाज खान के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2013-14 से बजरंगीडीह को राजस्व ग्राम घोषित किया गया है, लेकिन आज तक किसानों को भूमि स्वामी का अधिकार, नक्शा-खसरा, बी-1 ऑनलाइन नहीं होने से बजरंगीडीह के किसानों को शासन के विभिन्न योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। इसलिए क्षेत्र के आदिवासी किसानों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए राजस्व ग्राम का दर्जा दिलाने की मांग की है। इसके अलावा ग्रामीणों की भूमि को भू-अभिलेख में ऑनलाइन दर्ज करने की मांग रखी गई।